मुथन्ना अल-महमद - हमारे अरबी भाषा अनुवादक
सीरिया से आए मुथाना अपने परिवार को फिर से देखना चाहते है! अलुघा में उनके मुख्य कार्यों में से एक कार्य अरबी देशों में कंपनी को प्रस्तुत करना है।

Read this article in: Català, Deutsch, English, Español, العربية, हिन्दी
Estimated reading time:3minutesसंक्षेप में स्वयं का परिचय: आप कौन हैं और आप क्या करते हैं?
मेरा नाम अल-मुथन्ना अल-महमद है, लेकिन दोस्त मुझे "मुथन्ना " बुलाते है - बिना "अल", जो एक अरबी उपपद है जिसकी मुझे ज़रूरत नहीं । मेरा देश सीरिया है, लेकिन मैं जर्मनी में २ साल से रह रहा हूं। मैं जर्मन सीख रहा हूं और जितनी जल्दी हो सके सूचना प्रौद्योगिकी में अपना अध्ययन शुरू करना चाहता हूं। इसके अलावा, मैं शरणार्थी राहत में व्यस्त हूं और मैं उन दोस्तों के लिए अनुवाद करता हूं जो सीरिया या इराक से आते हैं।
कौन से तीन शब्द आपका सर्वोत्तम वर्णन करते हैं?
ईमानदार, शांत, संगीत-पारखी
आप दस साल पहले की तुलना में अब अलग कैसे हैं?
10 साल पहले ? तब तो मैं केवल १३ साल का था। मैं एक छोटा बच्चा था जो घर पर रहना पसंद करता था और तब जीवन कैसे चलता है इसकी बहुत कम जानकारी थी। पिछले कुछ वर्षों ने मुझे ज्यादा प्रभावित किया क्योंकि मुझे अपना घर छोड़ना पड़ा, मैं बड़ा हुआ । आज मैं एक ऐसा व्यक्ति हूँ जिसके पास भविष्य की परियोजना है - बहुत दृढ़। लेकिन मूलतः, मैं काफी अच्छा लड़का हूं, ऐसा मुझे लगता है!
आपके खाली समय में आप क्या करना पसंद करते है?
मैं दोस्तों के साथ खाना बनाना पसंद करता हूं और मुझे घूमना पसंद है, खासकर मेरे नए शहर हाडलबर्ग में। कभी-कभी मैं अकेले मेरे घर पर रहना पसंद करता हूं, संगीत सुनते हुऐ शांती का आनंद लेना चाहता हूं। मुझे कंप्यूटर गेम खेलना और अपने लैपटॉप पर काम करना पसंद है। जैसे मैंने कहा था, मैं सूचना प्रौद्योगिकी का अध्ययन करना चाहता हूं - यह वास्तव में मेरी बात है ।
