Updates on alugha - Cycle February 2023 to April 2023
It used to be sprints, now it's cycles. Not only the name has changed, but also the intervals. alugha is growing up!
केवल आठ जर्मन उद्यमियों ने इस प्रसिद्ध ब्लैकबॉक्स कार्यक्रम में समभाग लिया है। हाल ही में, अलुघा के सीईओ बेर्न्ड कोर्झ ने इसमे समभाग लिया। मानहाइम में स्थित कंपनी एक मंच विकसित और चलाती है जिस पर आप कई भाषाओं में वीडियो प्रकाशित कर सकते हैं। बेर्न्ड ने १९वें कार्यक्रम के अपने अनुभवों को साझा किया। यह उनके प्रतिवेदन का दूसरा भाग है

Read this article in: Deutsch, English, Español, हिन्दी
Estimated reading time:8minutesसच बोलू तो, गुरुवार की कार्यसूची आरामदायक लग रही थी। पर मैं गलत था। माइक मैपल्स, जो कि अन्य चीजों के अलावा, ट्विटर और उबेर में निवेश करने के लिए जाने जाते है, उन्होने हमें समझाया कि स्टार्टअप की सफलता की रचना किस स्तंभ पर होती है ।
“संस्थापकों की प्रेरणा और पृष्ठाधार तात्त्विक हैं ”
शुरू करने के लिए: इस घड़ी ने मेरे कई विचारों की पुष्टि की। मैं अधिकांशतः सजगता से कार्य करता हूं - यह सुनिश्चित कीये बिना कि क्या मैं सही फैसला कर रहा हूं। लेकिन आप यह कैसे नापते हैं? क्या आपकी रणनीति बड़े पैमाने पर विकास पर केंद्रित होनी चाहिए? माइक ने इन प्रश्नों के उत्त र इन पांच स्तंभों के साथ दिए:
संस्थापक: संस्थापकों की प्रेरणा और पृष्ठाधार तात्त्विक हैं । केवल जब वे मजबूत होते हैं तब आप उन पर आधारित हो सकते हैं।
उत्पाद: एक ऐसा उत्पाद जो भावनाओं का कारण नहीं बनाता है और न ही बाजार को लाभ देता है, वह सफल नहीं होता।
व्यापार नमूना: हम जो भी करते हैं: वह विकास के बारे में है । यदि आप विकसित होना चाहते हैं, तो आपको कई लोगों तक पहुंचना होगा - और यह केवल कुछ विपणन रणनीतियों के साथ साध्य होता है ।
कंपनी: आपकी कंपनी को सही ढंग से बनाना आवश्यक है। गलत कर्मचारि, दक्षताओं की कमी, कुछ दृष्टिकोण : यदि यह अंदर से उखड़ना शुरू हो जाता है, तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते । और यदि प्रेरणा खो जाती है, तो कोई भी उत्पाद को काफी नुकसान होता है।
व्यवसाय क्षेत्र: मैं अपना स्टार्टअप कहां देखता हूं? व्यापार क्षेत्र के आधार पर, एक अलग दृष्टिकोण आवश्यक है। एक उदाहरण: अगर मै ं सोशल मीडिया बाजार में प्रवेश करता हूं, तो उपयोगकर्ताओं द्वारा देखे जाने के लिए मुझे विपणन में बहुत सारे मीडिया प्रयास करने होंगे । आवास बाजारों में अरबों प्रतिस्पर्धी हो सकते हैं, आपको पूरी तरह से अलग तरीके से कार्य करने की आवश्यकता होगी।
सामान्य तौर पर, माइक पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि आपको किसी चीज़ से आसक्त नहीं होना चाहिए । उनका विश्वास: शुरू करो, उद्देश्यपूर्ण रूप से उपयोगकर्ताओं को ढूंढो, व्यवस्थित और लगातार विकसित हो। यदि आप सही उपयोगकर्ताओं को ढूंढते हैं, तो वे दूसरों को आपके बारे में बताएंगे और यह गति पैदा करेगा। संघटनात्मक विकास एक फायदा है क्योंकि आप परिवर्तन लागू कर सकते हैं और आप सीधे यह देख सकतें है कि वे व्यापार को कैसे प्रभावित करते हैं।
“सभी काम और सफलता की खोज के बावजूद आपको हमेशा अपने परिवार क ो सबसे पहले रखना चाहिए”
मेरे लिए, डेरेक एंड्रेसेन के साथ निम्नलिखित बैठक का सारांश यह था कि, परिवार सभी काम और सफलता की खोज के बावजूद पहले आता है। डेरेक स्टार्टअप ग्रिड के संस्थापक हैं, जो उद्यमियों के लिए एक समुदाय है। कंपनी की स्थापना १०० से अधिक देशों में हुई है। उन कार्यक्रमों में, बुद्धिमान लोग अपने काम में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं ।
डेरेक ने इस कंपनी का निर्माण किया है और स्टार्टअप, वक्ता और निवेशकों के लिए वह उत्तम निशाना बनना चाहते है - वह और उनकी टीम इस तथ्य को नहीं छिपाते हैं कि वे अपने विरोधियों को पछाड़ना (लाक्षणिक रूप में) चाहते हैं। हालांकि, यह माना जाता है कि उपद्रवी व्यापारी अपने परिवार के साथ हर दिन भोजन करता है। दखल देने वाला कोई कॉल या बैठक न हीं। मेरे लिए, यह दिन का बड़ा सबक था ।
बाद में झाक सिलीअस के भाषण में बताया गया था कि आपके अवसर को कैसे पहचाने और हासिल करे। उन्होंने हमें दिखाया कि यह काम कैसे उनके स्वयं के व्यक्ति वृत्त पर आधारीत है। यह सिलिकॉन वैली कॉमेडी धारावाहिक की तरह है और निश्चित रूप से HBO पर सफल हो गया है। उन दिनों की बात है जब, झाक के पास एक अजीब विचार था: एक वेबसाइट के उपयोगकर्ताओं का यथासंभव अच्छी तरह से विश्लेषण करो:पिछली बार देखी गई वेबसाइट, रुचियां, भाषाएं - सब कुछ। इसके बाद, उन्होंने अपने ग्राहकों को सीधा विज्ञापन स्थान बेच दिया, जैसे नीलामी में होता है, और उच्चतम बोलीदाता उपयोगकर्ता को अपने विज्ञापन प्रदर्शित करने में सक्षम रहा।
एक बेवकूफी भरा विचार जिसमें केवल पागल (उत्तेजित) लोग निवेश करेंगे। और यही कारण है कि झाक विफल होने वाले थे । वह अपना व्यवसाय बेचना चाहते थे। टीम मे से सब एक के बाद एक छोड़ कर चले गए - और उनके एक कर्मचारी ने फेसबुक के विज्ञापन विभाग में काम करना शुरू कर दिया। इस कर्मचारी के साथ रात्रिभोजन के दौरान, झाक ने जाना कि फेसबुक को उनके विज्ञापनों के साथ समस्याएं हैं। झाक ने तुरंत मौका पकड़ लिया और संयोग से पूछा: "अरे, आप हमारी प्रणाली का उपयोग क्यों नहीं करते?मुझे पता है कि मैं कैसे आपकी मदद कर सकता हूं ।”
कर्मचारी ने मार्क झुकरबर्ग के साथ संपर्क किया, जिन्होंने इस विचार को पसंद किया और कहा: "ठीक है, करो"। यही सब कुछ बदल गया : पहले, झाक ने ५० कॉल किए, उनको कम से कम २० में नामांकित किया गया और शायद एक ग्राहक मिला । उनके पीछे फेसबुक के साथ सभी ने कहा: "क्या आपके पास कुछ है जो मैं साइन कर सकता हूँ?" झाक को समझाने की भी ज़रूरत नहीं थी कि वह क्या कर रहे है। जाहिर है, निवेशकों के साथ उनकी संभावनाओं में भी काफी सुधार हुआ है।
इस कहानी के योग्य, मैंने आज एक कहावत सीखी है जो वैली की भावना को बहुत अच्छी तरह से समझाती है: “जो शेर को मांस खिलाता है वह भाग्यशाली है। जो सलाद खिलाता है वह खूद मांस बन जाता है ।”
“उनका विचार उतना पागलपन का नहीं था जितना हर कोई उन्हे विश्वास दिलाना चाहता था”
वह "मांस" जो झाक जल्दही पहुंचाने वाले थे, वह झुकरबर्ग के लिए पर्याप्त नहीं था। तो एक दिन उन्होने झाक की सेवाओं को छोड़ने और खुद फेसबुक डेटा बेचने का फैसला किया। झाक पीछे छोड़े गये थे यह जानते हुए कि उनका विचार पागलपन का नहीं था। वह निर्बल नहीं है - और आज, वह उनके ज्ञान ,उनके संपर्क और पैसाें कां उपयोग दिलचस्प स्टार्टअप का समर्थन करने के लिए करते है।
अंत में, हमने एलेक्स टाउबर के साथ बातचीत की । एलेक्स ने १ ९९ ७ में सिलिकॉन वैली की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपनी डिग्री अर्जित की और वह २०१० के बाद से उनकी कंपनी "एनीस वेंचर पार्टनर्स" में एक निवेशक है । संस्कृति, टीम और विकास के मामलों में स्टार्टअप का समर्थन करने पर उनका ध्यान है।
एलेक्स ने हमें अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करने और समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हें जल्दी से पहचाननें के तरीके दिखाए। इसके पीछेका बड़ा सवाल: हमारी योजना हमारे लक्ष्य के लिए कितनी स्पष्ट है? और हम इसे कैसे प्रारूप देते हैं? एलेक्स ने यह एक पर्वत का शिखर और उसकी घाटी जिसपर वह खड़ा है ऐसी तस्वीर का उपयोग करते हुए निदर्शित किया । एक स्पष्ट लक्ष्य वाले आदमी के उदाहरण के लिए, एलेक्स ने टेस्ला के सीईओ, इलॉन मस्क का उपयोग किया, और उन्होंने बताया कि उन्होने अपने लक्ष्य पर कैसे निर्धारित काम किया और किस तरह से उनकी दृष्टि शुरुआत से ही स्पष्ट थी।
एलेक्स ने उस क्षण के बारेमे बतया, जिसमें मस्क ने टेस्ला को "शुरुआती" रूप में लिया था । मस्क के पास वास्तव में अच्छा मास्टर प्लान था जिसमे पहले से ही २००६ में पर्वत के शिखर पर पहूंचने की योजना शामिल थी। इसे प्राप्त करने के लिए, मास्टरमाइंड ने जानबूझकर समझौता किया: उदाहरण के लिए पहले टेस्ला ने ऑटो बॉडी की उपेक्षा की और बड़े पैमाने पर बाजार के लिए उपयुक्त बैटरी तकनीक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। बाद में, उन्होंने लोटस से बॉडी को खरीदा। कार के हर आगामी मॉडल के साथ जिसने २००९ में बाजार पर विजय प्राप्त कीया, उसमें प्रौद्योगिकी, अतिरिक्त और श्रेणी में नए विकास लागू किए गए थे।
“प्रारंभ से ही परिभाषित लक्ष्य रखना महत्वपूर्ण है!”
यद्यपि, यह केवल एक संक्षिप्त उदाहरण था, इसने मुझे दिखाया कि शुरू से ही परिभाषित लक्ष्य रखना कितना महत्वपूर्ण है । इसके अलावा महत्वपूर्ण - और एलेक्स एक बार फिर जिस पर जोर देते है - वह है कंपनी संस्कृति ।
वह कहते हैं, कोई कर्मचारी उम्मीदों को पूरा नहीं करता है तो जब तक वह स्टार्टअप की संरचना में अच्छी तरह से फिट बैठता है तब तक आपको उसे सख्ती से नौकरी से नहीं निकालना चाहिए। आवश्यकता: कर्मचारी को अपने अनुपस्थित कौशल सीखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके विपरीत, आपको निश्चित रूप से उस कर्मचारी को नौकरी से निकालना चाहिए जिसका व्यक्तित्व टीम के एक से भी मेल नहीं खाता है, और वह भी अनुरूप होने के लिए कोई प्रयास नहीं करता है, हालांकि उसकी योग्यता संतोषजनक हो सकती है।
आप अपने कर्मचारियों को नकारात्मक संदेश देेते हैं, अगर आप उस कर्मचारी से चिपके रहते हैं जो आपकी कंपनी के तत्त्वज्ञा न को नजरअंदाज करता है ।यह उत्साहभंग करता है और आपके नेतृत्व पर सवाल उठाता है। इस मामले में परिणामस्वरूप रहें। ऐसी किसी भी चीज को रोकने के लिए, आपको स्पष्ट नियम बनना चाहिए जो शुरुआत से सभी के लिए मान्य हैं । हर कर्मचारी को यह अवगत होना चाहिए - अपनी व्यक्तिगत विशेषताओं और व्यक्तिगत विलक्षणताओं के बावजूद - की कंपनी का नियमसंग्रह क्या है और क्या नहीं ।
केवल इस विविधतापूर्ण दिवस की वजह से, मुझे फिर से महसूस हुआ कि आपके स्टार्टअप को अनुकूलित करने के लिए आपके पास कितने विकल्प हैं । मैं वे युक्तियों की मात्रा से प्रभावित हुआ जो वक्तां, अपने व्यक्तिगत पथ के लिए हर एक भागीदार को देने में सक्षम थे। भाषणों की असाधारण गुणवत्ता ने ब्लैकबॉक्स के लिए इस कार्यक्रम का महत्व सिद्ध कीया।
#alugha
It used to be sprints, now it's cycles. Not only the name has changed, but also the intervals. alugha is growing up!
E-mails are so small and inconspicuous. Attached files are often hidden behind a nice paper clip. In reality, they are a real junk data virus. However, there is something we could easily do about it.
Everything takes place in your head. Here is a short report on how I was able to determine my actions with my positive week.
Meine Mama hat Neil Diamond geliebt. Und „In The Year 2525“ lief bei uns in Dauerschleife, als sie mit mir schwanger war. Wir hatten ein kleines Haus in Hepstedt, und sie hat alles mit so viel Liebe gemacht. Sie hat in der Kirche immer laut gesungen, und immer falsch. Es war ihr egal. Sie sagte, ic
Tauche ein in die magische Stimmung einer stillen Nacht, in der die Sterne von ewiger Liebe und unvergänglichen Träumen flüstern. Dieses Video nimmt dich mit auf eine poetische Reise durch die Dunkelheit, begleitet von sanften Melodien und tiefgründigen Worten. Ideal für alle, die sich nach Romantik
🎹 Yamaha CK61/CK88 Firmware Update 1.10 – Finally Explained Clearly! If your Yamaha CK88 or CK61 won’t recognize the USB stick, gets stuck on the "Connecting" screen, or just refuses to start the update, this video shows the real solution, step by step. I tried countless USB sticks, FAT32 formats