उपशीर्षक का अनुवाद करना: क्या आप नियम जानते हैं?

इस लेख में हम फिल्मों और टीवी श्रृंखला के लिए उपशीर्षक का अनुवाद करने के नियमों के बारे में बात करेंगे!

Read this article in: Deutsch, English, Español, Português, Ελληνικά, Русский, العربية, हिन्दी, 中文

Estimated reading time:3minutes

फिल्मों और टीवी श्रृंखला के लिए उपशीर्षक का अनुवाद कैसे किया जाता है? आपने निश्चित रूप से पहले ही इस बात पर ध्यान दिया होगा कि फिल्मों के पात्र से बोले गए शब्द हमेशा उपशीर्षक से मेल नहीं खाते हैं। लेकिन क्यो?

वाक्यों का शब्द दर शब्द अनुवाद करना वास्तव में महत्वपूर्ण नहीं है। उदाहरण के लिए, यदि आप अंग्रेजी अभिव्यक्ति "piece of cake"  का अनुवाद यथाशब्द अन्य भाषाओं में करते हैं, तो लोग समझ नहीं पाएंगे कि आप क्या कहना चाहते हैं।

जाहिर है, एक भाषा में हर मजाक या अभिव्यक्ति किसी अन्य भाषा में मजाकिया या अर्थपूर्ण नहीं होता है। इसलिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि अनुवादक कुछ यथाशब्द अनुवाद करने के बजाय जो कोई समझ नहीं सकता, संदेश प्रसारित करें।

 

 

एक अच्छा अनुवाद दृश्य की अच्छी समझ का विश्वास दिलाता है, और कभी-कभी आपको अभिव्यक्तियों को बदलने की आवश्यकता होगी, जिसके लिए नियमों का पालन करने की आवश्यकता है! समझने के लिए संदर्भ महत्वपूर्ण है। लेकिन यह स्वयं ही नहीं होता है, कुछ तकनीकी विवरण हैं जो उपशीर्षक के अच्छे अनुवाद के लिए एक अंतर बनाते हैं:

जगह

  • उपशीर्षक दो पंक्तियों से अधिक नहीं होने चाहिए। प्रत्येक पंक्ति में ३७ से अधिक अक्षर नहीं होने चाहिए। प्रति पंक्ति अक्षरों की संख्या लागू वर्णमाला के आधार पर भिन्न होती है:
    • ग्रीक या अरब वर्णमाला के लिए ३४ - ३६ वर्णाक्षर;
    • बल्गेरियाई, मैसेडोनियन और रूसी वर्णमाला में ३५ वर्णाक्षर;
    • चीनी वर्णमाला में १४ - १६ वर्णाक्षर;
    • जापानी और कोरियाई वर्णमाला में १२ - १४ वर्णाक्षर;
  • टेक्स्ट केंद्रित रहेगा और छवि को कम छेड़ने के लिए ऊपर की पंक्ति हमेशा छोटी होगी।
  • उपशीर्षक के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला फ़ॉन्ट 32 pixel के साथ Arial है। आप Tahoma और Verdana को भी बहुत बार देख सकते हैं। 
  • Italic का प्रयोग बोले गए शब्दों के लिए या किसी शब्द या शीर्षक पर जोर देने के लिए किया जाता है।

समय

  • उपशीर्षक का अवधि: जब कोई पात्र बात करना शुरू करता है तो वे दिखाई देने चाहिए और जब वह रुक जाता है तो गायब हो जाने चाहिए।
  • समकालिक: उपशीर्षक की सटीकता महत्वपूर्ण है ताकि दर्शक स्पष्ट रूप से अंतर कर सके कि कौन क्या कह रहा है।
  • दृश्य का परिवर्तन: जब दृश्य बदलता है और एक नया दृश्य शुरू होता है तो उपशीर्षक गायब हो जाना चाहिए। तो हर कट आपके उपशीर्षक के लिए सीमा के रूप में काम करता है।
  • उपशीर्षक के बीच में विराम: उपशीर्षक के बीच एक छोटा विराम होना चाहिए, ताकि दर्शक यह पहचान सके कि एक नया ओवरले प्रदर्शित किया जा रहा है।
  • पढ़ने का समय: तेज वक्ताओं के साथ एक समस्या है। इस मामले में आपको थोड़े समय में जानकारी व्यक्त करने के लिए बोले गए शब्द को छोटा करना चाहिए।
  • छह सेकंड-नियम: का सम्मान किया जाना चाहिए। यह बताता है कि दर्शकों को ३७ अक्षरों कि पंक्ति पढ़ने के लिए छह सेकंड की आवश्यकता होती है। यह आपका अधिकतम सम्मिलन समय है, लेकिन इसे कम से कम एक सेकंड के लिए प्रदर्शित किया जाना चाहिए।  
  • समय कोड: प्रत्येक फिल्म अनुक्रम के लिए समय कोड उत्पन्न करें, जिससे फिल्म या टीवी श्रृंखला में बाद में कुछ अनुक्रमों को ढूंढना आसान हो जाता है।

हम अलुघा में उपशीर्षक का अनुवाद , डबिंग, होस्टिंग या आपके वीडियो का विपणन करने में आपकी मदद कर सकते हैं! हमारे पास मूल भाषा बोलनेवाले लोगों की एक टीम है! हम आपके वीडियो को बहुभाषी बना सकते हैं, बस हमें एक ई-मेल लिखें या अभी अपना खुद का मुफ्त खाता बनाएं! 

मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा। अगले हफ्ते हम इस विषय के बारेमें अधिक जानकारी देंगे और उपशीर्षक में विराम चिन्हनन के बारे में बात करेंगे!

विल्जन और अलुघा टीम!

#alugha

#everyone‘s language 

Sie können Untertitel auch kostenlos online unter https://translatesubtitles.com übersetzen

More articles by this producer

बहुभाषी वीडियो कैसे बनाऐं, चरण-दर-चरण

वैश्वीकरण न केवल उपभोक्ताओं के व्यवहार को बदलता है, बल्कि यह छोटे ब्रांडों को अपने व्यापार को विदेशी बाजारों में विस्तारित करने का मौका भी देता है।