विविधता प्रबंधन: अलुघा विविधतापूर्ण है

यदि विविधता प्रबंधन पर आपकी कंपनी में अब तक चर्चा नहीं की गई है और लागू नहीं कीया गया है, तो आपको निश्चित रूप से अपनी अवधारणाओं पर पुनर्विचार करना चाहिए। विविधता बढ़ रही है और अच्छे कारणों के लिए!

Read this article in: Deutsch, English, Español, Português, العربية, हिन्दी, 中文

Estimated reading time:2minutes

विविधता का प्रचार केवल सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित नहीं है। एक विविधतापूर्ण कार्यशील वातावरण आपके व्यवसाय के लिए अच्छा है, क्योंकि विभिन्न पृष्ठभूमि के लोग चीजों को अलग तरह से देखते हैं और व्यवसाय के अवसरों को पहचान सकते हैं जिनपर अन्यथा किसीका ध्यान नही जा पाता।

फोर्ब्स के एक अध्ययन में कहा गया है कि ८५% कंपनियां इस बात से सहमत हैं कि नवप्रवर्तन और काम के प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए विविधता आवश्यक है जो बाजार में लाभ निर्माण करती है।

विविधता प्रबंधन

अलुघा में विविधता एक बहुत बड़ा विषय है और हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी पर गर्व है। ३५ लोगों की हमारी टीम में न केवल काफी सारी महिलाएं हैं, बल्कि कई अलग-अलग संस्कृतियां भी हैं।

अलुघा के लिए लिंग विविधता न्याय और समानता के सभी सवालों से ऊपर है। हमारे पास ५०% महिलाएँ हैं जो विविध क्षेत्र जैसे कि अनुवाद, वित्त, प्रोग्रामिंग, मार्केटिंग, वीडियो उत्पादन और डिजाइन में काम करती हैं।

जब संस्कृतियों की बात आती है तो हमारे पास एक व्यापक आधार है। हमारे ५०% से अधिक कर्मचारी अप्रवासी हैं या आप्रवासियों के बच्चे हैं, जिससे हम १० से अधिक विभिन्न भाषाओं में अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

 

 

विविधता प्रबंधन के लाभ

आपको पता होना चाहिए कि विविधता न केवल नवप्रवर्तन को बढ़ावा देती है, बल्कि उत्पादकता और कारोबार भी बढ़ाती है और आपकी कंपनी की छवि के लिए लाभदायक है।

  • नवप्रवर्तन  - एक विविधतापूर्ण टीम रचनात्मकता को बढ़ावा देती है, जिससे नए उत्पादों और सेवाओं को विकसित करने की क्षमता बढ़ती है, जो एक अधिक विषम ग्राहक आधार को आकर्षित कर सकती हैं।
  • उत्पादकता - विविधता रचनात्मक और दिलचस्प तर्क-वितर्क पैदा करती है और नयी कल्पना और विचारों के लिए जगह बनाती है, इसके अलावा, यह शिक्षा और सीखने की क्षमता को बढ़ावा देती है। आप विचारों को छान सकते हैं, कंपनी के सर्वोत्तम हित में सकारात्मक पहलुओं को विकसित कर सकते हैं।
  • कारोबार - मैकिन्से का एक अध्ययन, जिसमें ३६६ कंपनियों ने भाग लिया, कंपनियां (१५ से ३५% के बीच) जो कि विविधता में निवेश करती हैं, वो औसत से अधिक कारोबार करती हैं।
  • प्रतिमा - विविधता में निवेश करने वाली कंपनियां सामाजिक जिम्मेदारी और अवसरों की समानता के साथ एक आधुनिक छवि पेश करती हैं। पहलू न केवल ग्राहकों द्वारा बल्कि व्यापार भागीदारों द्वारा भी सराहे जाते हैं। यह आपको उन प्रतिभाओं को खोजने में मदद करता है जो कंपनी के मूल्यों और उद्देश्यों को बतलाने और आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। 

 

 

विभिन्न बाजारों पर प्रभावी ढंग से काम करने के लिए, उन्हें अच्छी तरह से जानना महत्वपूर्ण है और विविधता इस उद्देश्य का समर्थन करती है क्योंकि हर विदेशी कर्मचारी अपने देश के बाजार के बारेमें जानता है। यदि आप अपने वीडियो विभिन्न भाषाओं में पेश करना चाहते हैं, तो अलुघा आदर्श उपकरण है। अपना स्वयं का खाता बनाएं और आरंभ करें या अधिक जानकारी के लिए हमें एक ई-मेल लिखें।

अलुघा विविधतापूर्ण है! हम विभिन्न देशों से हैं, कई भाषाएं बोलते हैं, हमारे पास विविध धर्म और अनुभव हैं! यह अलुघा है! Everyone's language!

अगली बार तक!

विल्जन और अलुघा टीम

#alugha

#everyone's language

Und darauf sind wir sehr stolz!

More articles by this producer

बहुभाषी वीडियो कैसे बनाऐं, चरण-दर-चरण

वैश्वीकरण न केवल उपभोक्ताओं के व्यवहार को बदलता है, बल्कि यह छोटे ब्रांडों को अपने व्यापार को विदेशी बाजारों में विस्तारित करने का मौका भी देता है।